राजस्थान

Ganganagar : एडीजे ने मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

Tara Tandi
10 Sept 2025 5:53 PM IST
Ganganagar : एडीजे ने मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
x
Ganganagar गंगानगर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर न्याय आपके द्वार की संकल्पना को सुनिश्चित करने के क्रम में सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल वैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर में बुधवार को विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु आई। मोबाईल वैन के आगमन पर कर्मचारीगण, न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण द्वारा मोबाईल वैन का स्वागत किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्री रवि प्रकाश सुथार द्वारा मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर विधिक सेवा के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार ने बताया कि यह मोबाईल वैन, सचल लोक अदालत, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सेवा कार्यक्रमों एवं नालसा स्कीम की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न गॉंव-गॉंव व ढाणी-ढाणी में जाकर 10 सितम्बर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक आमजन को जागरूक करने का प्रयास करेगी। उक्त मोबाईल वैन को तालुका सादुलशहर में 10 अक्टूबर 2025 को अंतिम शिविर के पश्चात हनुमानगढ़ न्यायक्षेत्र में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया जायेगा।
इस अवसर पर लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम की ओर से अधिवक्ता श्री नरपेण कम्बोज व श्री करण ध्वन सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Next Story