राजस्थान

अजमेर में 35 साल की महिला से गैंग रेप

Admin Delhi 1
9 Aug 2023 11:12 AM IST
अजमेर में 35 साल की महिला से गैंग रेप
x

अजमेर: अजमेर के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता ने बहन के देवर और उसके साथ आए अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। रूपनगढ़ थाना पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ किशनगढ़ ग्रामीण जनरैल ने बताया कि 35 वर्षीय पीड़िता ने रूपनगढ़ थाने में सोमवार को गैंगरेप की शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसकी बहन का देवर 4 अगस्त के को अपने एक दोस्त के साथ घर पर आया था। मेरी बहन के बीमार होने की बात कह कर मुझे साथ ले गया। इस दौरान बीच रास्ते में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के साथ उसका एक दोस्त भी शामिल था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाद में आरोपी उसे घर पर छोड़ कर वहां से फरार हो गया। सीओ ग्रामीण ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान लेने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

Next Story