
x
अजमेर। अजमेर जिले के मदनगंज थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता को उसके परिचितों ने ब्लैकमेल किया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में दोनों आरोपियों ने पीड़िता को 100 रुपये देकर बस स्टैंड पर छोड़ दिया. साथ ही किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की ओर से मदनगंज थाने में शिकायत दी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय पीड़िता की ओर से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दी गई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह पुरानी मिल चौराहे पर बैठी थी, इसी दौरान उसका पुराना परिचित वहां पहुंच गया और दो महिलाओं के साथ उसके साथ मारपीट की गई. जब वह दवा लेने के लिए अस्पताल गई तो इसी दौरान उसका परिचित व एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और उसे बैठाकर एक मकान में ले गया। जहां उसके साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है. बाद में आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर बस स्टैंड पर छोड़ दिया और उसके हाथ में जबरन 100 रुपये देकर कहा कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा. पीड़िता ने बताया कि करीब 2 साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए. आपत्तिजनक वीडियो और फोटो के जरिए ब्लैकमेल भी किया गया. परेशान होकर पीडि़ता ने मदनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ मनीष शर्मा कर रहे हैं।
Tags31 वर्षीय महिलागैंगरेपमामलादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





