
x
सिरोही। सिरोही पिंडवाड़ा, थाना क्षेत्र के कोजरा गांव में एक नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप करने वाला आरोपी एक माह बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है, इससे समाज के लोगों व ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को अजारी मारकुंडेश्वर धाम प्रांगण की धर्मशाला में ग्रामीणों व समाज के लोगों की बैठक हुई। जिसमें एक माह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। साथ ही पीड़ित बालिका को न्याय दिलाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे पिंडवाड़ा के गोगाजी मंदिर प्रांगण में समाज के लोगों से एकत्रित होने का आह्वान किया गया। यहां से शांतिपूर्ण तरीके से शहर में पुलिस के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर पुलिस थाने का घेराव करने का की चेतावनी दी गई। समाज के लोगों ने कहा कि जब तक गैंग रेप के मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद भी छोड़ दिया। इसके बाद भी ज्ञापन देने और धरना-प्रदर्शन के दौरान शीघ्र ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे समाज में आक्रोश है।
Next Story





