राजस्थान
Bundi में गेण्डोली एवं फौलाई लिफ्ट सिंचाई परियोजना का 18 जून को होगा लोकार्पण
Tara Tandi
17 Jun 2025 7:26 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत 18 जून से तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बूंदी, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में विभिन्न जल संरचना परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
श्री रावत बुधवार सुबह 11 बजे बूंदी केशवरायपाटन (बूंदी) पहुंचेंगे। यहां लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के सानिध्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द खटकड़ का लोकार्पण समारोह में भाग होंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे ‘वंदे गंगा‘ जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत गेण्डोली एवं फौलाई लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करते हुए किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
श्री रावत दूसरे दिन 19 जून (गुरुवार) को सुबह 10 बजे डूंगरपुर में ‘वंदे गंगा‘ जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत बेणेश्वर धाम एनिकट का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद घाटोल क्षेत्र में गनोड़ा, लोहारिया, आसोड़ा, खोडन वितरिका एवं वितरण प्रणाली के जीर्णोद्धार कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। दोपहर 12 बजे अभियान अंतर्गत नरवाली, कंठाव, जगपुरा, हारो एवं वितरण प्रणाली के जीर्णोद्धार कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा।
दोपहर 3 बजे बागीदौरा में साग डूंगरी एनिकट एवं लिफ्ट आधारित सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन कर पौधरोपण करेंगे। जल संसाधन मंत्री शाम 5 बजे अरथुना वितरिका एवं वितरण प्रणाली के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन, शाम 6 बजे परसोलिया एवं वितरण प्रणाली के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
जल संसाधन मंत्री तीसरे दिन 20 जून (शुक्रवार) को सुबह 9 बजे बांसवाड़ा सर्किट हाउस में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं के तहत कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत वे माही माता मंदिर में जलाभिषेक करेंगे और माही बजाज सागर बांध का निरीक्षण करेंगे।
......
TagsBundi गेण्डोलीफौलाई लिफ्टसिंचाई परियोजना18 जून लोकार्पणBundi GendoliSteel LiftIrrigation ProjectInauguration on 18th Juneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





