राजस्थान

फिर तीसरी बार बने महासचिव गजराज

Triveni
20 Dec 2022 2:23 PM GMT
फिर तीसरी बार बने महासचिव गजराज
x

फाइल फोटो 

राजधानी जयपुर में मंगलवार को दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव परिणाम घोषित हुए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राजधानी जयपुर में मंगलवार को दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव परिणाम घोषित हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट विवेक शर्मा को विजयी घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी नरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विवेक शर्मा 96 मतो से जीते। महासचिव पद पर लगातार तीसरी बार 29 मतो से गजराज सिंह राजावत विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर बनवारी लाल शर्मा, सुमित्रा कुमावत जीते। संयुक्त सचिव मुकेश शेरावत, कोषाध्यक्ष बीना शर्मा, उप कोषाध्यक्ष कार्तिकेय शर्मा, पुस्तकालय सचिव जितेंद्र सिंह शेखावत, संगठन सचिव अशोक कुमार एवं कार्यकारिणी पदों पर विजेताओं के नाम घोषित किए गए। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में जश्न का माहौल बन गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विवेक शर्मा व अन्य को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। विवेक शर्मा ने कहा कि वह वकीलों के हितों के लिए कार्य करते है। आगे भी वकीलों के हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। इससे पहले सोमवार को दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव के हुए। जिसमें 1558 में से 1418 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story