राजस्थान

नौचौकी की पाल पर रंगोली से बनाया जी-20 का लोगो

Admin Delhi 1
16 Jan 2023 9:27 AM GMT
नौचौकी की पाल पर रंगोली से बनाया जी-20 का लोगो
x

राजसमंद न्यूज: भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को नौचौकी की पाल पर राजसमंद में मकर संक्रांति पर्व मनाया। इस दौरान महिला सदस्यों ने रंगोली के साथ जी-20 संगठन का लोगो भी बनाया। यह रंगोली भारत को जी-20 बैठक की अध्यक्षता मिलने की खुशी में बनाई गई थी।

इसके बाद महिलाओं ने पाल पर पारंपरिक खेल सितोलिया खेलकर मकर संक्रांति पर्व मनाया। भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ के सहयोग से व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता सनाढ्य के नेतृत्व में पारंपरिक चुनरी साड़ी पहनकर महिला मोर्चा की सदस्यों ने राजसमंद झील के किनारे रंगोली बनाई.

जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने कहा- यह देश के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है. यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है और हमारी मजबूत प्रगति के साथ दुनिया में हमारे बढ़ते कद का प्रमाण है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता सनाढ्य ने कहा- जी-20 की अध्यक्षता में पर्यटन के रूप में भारत विश्व पटल पर स्थापित होगा. राजसमंद नैचौकी को पर्यटन के क्षेत्र में भी विश्व स्तर पर स्थापित किया जाएगा। वसुधैव कुटुम्बकम की थीम के साथ जी-20 के लिए हमारा मंत्र है- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य।

अशोक रांका, जवाहर जाट, सुभाष पालीवाल, हिम्मत मेहता, दीपक शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, संजय प्रजापत महिला मोर्चा की लता मद्रेचा, विशाखा तिवारी, नीलम न्याती, सविता पारीक, सोना सिंह, गायत्री खत्री, पूजा बंग, विमला कोठारी, सविता कुंवर, गीता मंदोवारा, पूनम, नीलम वैष्णव, अलका सनाढ्य और निर्मला पारीक मौजूद रहीं।

Next Story