राजस्थान

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहौर के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किये गये

mukeshwari
23 Aug 2023 8:48 AM GMT
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहौर के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किये गये
x
गणेश माहौर के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किये गये
टोंक। टोंक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर (पूर्व सभापति नगर परिषद टोंक) का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य कर मनाया। सर्वप्रथम कंकाली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणेश माहुर को साफा बंधवाकर पुष्पहार भेंट किए। उनको केक खिलाकर व लड्डू वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी गौ शाला में सेवा कार्य किया। दोपहर में आदर्श नगर स्थित दिव्यांग विद्यालय में दिव्यांग बालक-बालिकाओं को मिठाई खिलाकर उनको आवश्यक पाठ्य सामग्री वितरण किया।
जिला सआदत अस्पताल में मरीजों को, बाल कल्याण समिति में बालकों को फल वितरण किया। बहीर कच्ची बस्ती में अल्प संख्यक मोर्चा ने मिठाई खिलाई। इस मौके पर गंगाधर यादव पूर्व पार्षद, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व जिला मंत्री यास्मीन खान, पुष्पा मीणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना छामूनिया, शहर मंडल उपाध्यक्ष रामनारायण यादव, राम दयाल गुणावत, तोसेफ खान, उत्तम शर्मा, जूली शर्मा संभागीय सह संयोजिका, भाजपा शहर महामंत्री रामावतार कीर, रविंद्र कुमावत, शंकर लाल विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे।
बरोनी गांववासियों ने सचिन पायलट को ज्ञापन दिया
टोंक| ग्राम पंचायत बरोनी के गांववासियों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को ज्ञापन देकर बरोनी से निकल रहे नए स्टेट हाईवे 122 के निर्माण के तहत बरोनी में बाईपास का निर्माण कराया जाए। राम अवतार जाट, हरिनारायण जाट, गणेश कोली, छोटू जाट, राजेश कुमार कोली, हीरा लाल बैरवा, कन्हैया बैरवा, केदार चेची, नेनपाल मेम्बर, शिवराज गुर्जर आदि ने बताया कि बताया कि बरोनी से स्टेट हाईवे 122 कुडगांव (करौली) के लिए प्रस्तावित हुआ है। यह रोड़ बरोनी गांव के अन्दर होकर निकल रहा है। गांव में घनी आबादी होने से दुर्घटना का अंदेशा रहेगा।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story