राजस्थान

रात करीब 1.30 बजे फल विक्रेता ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

Admin4
9 Dec 2022 4:49 PM GMT
रात करीब 1.30 बजे फल विक्रेता ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर के वार्ड दो में गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे एक फल विक्रेता ने घर के ऊपर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह इसकी जानकारी जब फल विक्रेता के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना रायसिंहनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ गणेश कुमार ने मौका मुआयना किया और परिजनों से घटना की जानकारी ली.
फल विक्रेता संजय कुमार (32) पुत्र राजकुमार अविवाहित था। वह रायसिंहनगर के मुख्य बाजार में फलों का ठेला लगाता था। गुरुवार की रात वह ठेला लेकर घर लौटा था। इस दौरान वह सामान्य रहे। उसने खाना खाया और रात में घर के ऊपर वाले कमरे में चला गया। वहां उसने छत के खंभे से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर में केवल युवक के माता-पिता ही थे। युवक के खुदकुशी करने की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि नगर के वार्ड दो में युवक ने आत्महत्या की है. युवक फल बेचने का काम करता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Admin4

Admin4

    Next Story