राजस्थान

सोशल मीडिया पर जम्मू के युवक से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर अंतरंग संबंध बनाएं

Admin Delhi 1
25 Jun 2022 12:05 PM GMT
सोशल मीडिया पर जम्मू के युवक से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर अंतरंग संबंध बनाएं
x

जोधपुर क्राइम न्यूज़: जिला पूर्व में एक युवती की दोस्ती जम्मू के युवक से सोशल मीडिया पर हुई। दो तीन साल तक वार्तालाप के साथ अंतरंग संबंध बन गए। कुछ दिन पहले युवक जम्मू से जोधपुर आया और युवती को पावटा स्थित एक होटल पर लेकर गया। जहां पर उससे दुष्कर्म किया। युवती को शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण किया गया। पीडि़त ने अब इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने बताया कि जोधपुर की एक युवती की तरफ से केस दर्ज कराया गया। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर जम्मू के एक युवक के साथ हुई थी। काफी वार्तालाप के बाद इनके बीच अंतरंग संबंध बन गए। तब युवक उसे शादी का झांसा देता रहा और देह शोषण किया। अब शादी करने से इनकार कर दिया। युवक जम्मू से जोधपुर आया और पावटा स्थित एक होटल पर लेकर गया। जहां पर उससे दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर अब मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

Next Story