राजस्थान

दोस्त की हत्या का आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार

Admin4
17 Aug 2023 11:42 AM GMT
दोस्त की हत्या का आरोपी तीन महीने बाद गिरफ्तार
x
उदयपुर। उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में अपने दोस्त की हत्या कर उसके शव को खुद के ही घर में दफनाने वाले आरोपी को 3 माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने दोस्त की हत्या कर शव घर में दफनाने के आरोपी को तीन माह बाद जोधपुर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने के बाद आरोपी औड बस्ती निवासी प्रवीण सिंह (35) पुत्र स्व. लालसिंह तंवर ​​​​​​ कोटा भाग गया। आरोपी को जब पकड़े जाने की भनक लगी तो कोटा से जोधपुर भाग गया। वह कई दिनों से मजदूरी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण को इमरोजा फैरनियों का गुड़ा जोधपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि उसको शक था कि शुभम का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। इसलिए उसने शुभम की हत्या कर दी।
थानाधिकारी डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 18 मई को सुरेश शर्मा (52) पुत्र स्व. कन्हैयालाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उनका बेटा शुभम शर्मा औड बस्ती निवासी प्रवीणसिंह के साथ हॉस्पिटल में काम करता था। वहां से काम छोड़कर वह मालदास स्ट्रीट में कपड़ों की दुकान पर काम करने लगा। 14 मई की रात को वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने शुभम की कई जगह तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। शुभम के परिवार के लोग प्रवीण के घर गए तो वहां ताला लगा मिला। इसी दौरान प्रवीण के पड़ोसी विजय सिंह ने थाने में सूचना दी कि प्रवीण का घर काफी दिनों से बंद है। घर के अंदर से बदबू आ रही है। सूचना पर पुलिस प्रवीण के घर पहुंची और ताला तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची तो कमरे में मिट्टी पड़ी हुई थी। दीवार के पास फर्श से 3 बड़े चोके उखाड़ के वापस जमाए हुए थे। पुलिस ने चोके हटाए और मिट्टी खोदकर देखा तो नीचे शुभम की लाश पड़ी थी।
Next Story