राजस्थान

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा, अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Admin Delhi 1
1 March 2023 8:05 PM IST
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा, अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
x

जयपुर: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च ) पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपए का वित्तीय भार अनुमानित है।

Next Story