राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संग्रहालय में महिलाओं और लड़कियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश

Admindelhi1
8 March 2024 9:25 AM GMT
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संग्रहालय में महिलाओं और लड़कियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश
x
पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की ओर से आदेश जारी

जोधपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जोधपुर के उम्मेद उद्यान स्थित सरदार राजकीय संग्रहालय और मंडोर के संग्रहालय में महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इसको लेकर पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

पुरातत्व और संग्रहालय विभाग जोधपुर वृत के अधीक्षक इमरान अली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8 मार्च को प्रदेश के राजकीय संग्रहालय एवं स्मारकों में महिलाओं और लड़कियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

जोधपुर शहर के दो संग्रहालय सरदार राजकीय संग्रहालय उम्मेद उद्यान और राजकीय संग्रहालय मंडोर उद्यान में महिला और लड़कियों के लिए 8 मार्च को प्रातः 9:45 बजे से शाम 5:15 बजे तक प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। यहां पर पहुंचकर महिलाएं और लड़कियां पुरातत्व विभाग की संपदाओं व पुराने जमाने की पेंटिंग, सिक्के, पुराने हथियार, नक्शे सहित अन्य सामग्री का अवलोकन कर सकेंगी।

Next Story