![नकली नोटों से असली सोने की ठगी नकली नोटों से असली सोने की ठगी](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/24/3344544-untitled-20-copy.webp)
x
अलवर। अलवर में नकली नोट से लॉटरी निकालकर गोल्ड की ठगी करने वाले खैरथल के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खैरथल से अलवर शहर में आकर 15 वारदातें की हैं। मंदिर जाने वाली बुजुर्ग महिलाओं को ये ठग निशाना बनाते थे। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को बताया कि आरोपी नकली नोटों, महिलाओं को झांसा देकर ज्वेलरी उतरवाकर और दुख तकलीफ की बातें कर ठगी करते थे। वे महिलाओं को बातों में उलझाते, उनका भला करने की बात करते फिर ज्वेलरी लेकर फरार हो जाते थे। पुरुषों को लॉटरी के नाम पर नकली नोट दिखाकर ठगी करते थे।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया- आरोपियों खैरथल निवासी गोविंद उर्फ विक्की शर्मा व पंकज उर्फ मुनिया तिवाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3 नकली अंगूठियां, एक सोने की अंगूठी, 2 गड्डी 200-200 रुपए के नकली नोट, एक गड्डी 100 रुपए व ए गड्डी 500 रुपए के नकली नोट, 20 लॉटरी निकालने वाली पर्ची, 2 मोबाइल व बाइक बरामद की है। आरोपी गोविंद व पंकज बुजुर्गों को शिकार बनाते थे। मंदिर जाने वाली महिलाओं को वे झांसे में लेते थे। गोविंद के खिलाफ 15 व पंकज के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश खैरथल से अलवर आकर ठगी करते फिर खैरथल लौट जाते थे।
आरोपी नकली नोट लेकर आते थे। लोगों को लॉटरी निकालने का झांसा देते। पहले उनको नोट थमा देते, फिर सामने वाले को लगता कि ये सच में भला करना चाहते हैं। फिर उसी से कुछ रकम मंगा कर भाग जाते। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया- मंदिर जाने वाली महिलाओं से आरोपी धार्मिक बातें करते, कहानी बनाते, लॉटरी निकालने को कहते और नकली नोट पकड़ा देते। लॉटरी में मोटे मुनाफे की बात कहकर पैसा मांगते, नहीं होने पर गोल्ड उतरवा लेते थे। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया- आरोपी महिलाओं से दुख तकलीफ की बातें करते। उनको लगता है कि आरोपी ज्योतिष के जानकार हैं। अपनापन बढ़ाकर लॉटरी निकालने को कहते। महिलाएं नकली नोट को असली समझकर गहने उतार देती थीं।भास्कर
गोविंद और पंकज ने 22 अगस्त को अलवर के स्कीम एक, कबूतर पार्क के पास एक महिला को लॉटरी का झांसा देकर सोने की अंगूठी ठगी। इससे पहले 14 अगस्त को स्कीम 3 स्थित मानसी अस्पताल के पास एक महिला से सोने के कुंडल, 3 अगस्त को मनु मार्ग गुरुद्वारे के पास एक महिला से सोने के कुंडल ठगे थे। इसके अलावा बदमाशों ने सेठी अस्पताल के पास लॉटरी का झांसा देकर एक बुजुर्ग से 6 हजार रुपए, गुप्ता सर्विस स्टेशन के पास एक व्यक्ति को लॉटरी का झांसा देकर 25 हजार रुपए, स्कीम तीन स्थित ब्लैकबेरी के शोरूम के पास एक व्यक्ति को झांसा देकर अंगूठी सहित कई वारदातें कबूल की।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़नकली नोटोंसोनेठगीदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story