राजस्थान

SSC में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

Admin Delhi 1
21 July 2023 1:24 PM IST
SSC में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
x

सीकर न्यूज़: नीमकाथाना में एसएससी में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया हैं। शहर के कोतवाली थाने में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज हुआ हैं।

झुंझुनूं के गुढ़ा निवासी अनूप कुमार ने नीमकाथाना थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि नीमकाथाना शहर के रहने वाले सचिन यादव ने अनूप की साली सीमा को एसएससी में नौकरी लगवाने के नाम पर 2021 में 9 लाख रुपए ले लिए। 6 महीने तक नौकरी नहीं लगवाई। आरोपी पहले तो पैसे देने की बात करता रहा। लेकिन अब सचिन के साथ सचिन के पिता और ताऊ के लड़के ने भी पैसे देने से मना कर दिया है। अब पैसे मांगने पर तीनों अनूप को धमकी देते हैं कि हमारे पास पैसे नहीं है जो करना है वो कर लो। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story