
x
कोटा। कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में एक चार साल की बालिका खेलने के दौरान छत से नीचे जा गिरी। उसके सिर व शरीर में अन्य जगह चोटें आई है। जिसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। चार साल की बालिका आयशा के पिता अखलाक के अनुसार वह अनंतपुरा में राधा कृष्ण मंदिर के पास रहते है। मकान में पहले फ्लोर पर वह रहते है।
मंगलवार शाम को बालिका छत पर खेल रही थी। इस दौरान वह दौड़ते हुए रेलिंग की तरफ गई। उसकी मां भी उसके पीछे जा रही थी, लेकिन इसी दौरान अचानक बालिका असंतुलित हो गई और नीचे जा गिरी। करीब 11 फीट ऊंचाई से वह नीचे गिरी। मां ने शोर मचाया तो घरवाले दौड़कर बाहर पहुंचे और बालिका को अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर और हाथ पैरों में चोट आई है। उसे एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बालिका की हालत फिलहाल स्थिर है। उसका चेहरा पूरी तरह सूजा हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार सिर में चोट आई है। जांच करवा ली गई है और उपचार किया जा रहा है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story