राजस्थान
Jaisalmer में शिकारियों की सूचना पर जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत
Tara Tandi
24 May 2025 6:07 PM IST

x
Jaisalmer जैसलमेर: जिले के लाठी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम पेमानी और उनके तीन साथियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सभी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इससे पूरे जिले में शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार राधेश्याम पेमानी को हिरण के शिकार होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर वो जंगल की तरफ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार जैसलमेर जिले के धोलिया गांव निवासी राधेश्याम पेमानी को लाठी क्षेत्र के जंगलों में हिरण शिकार की सूचना मिली थी। राधेश्याम पेमानी वन्य जीवों के संरक्षण के लिए समर्पित कार्यकर्ता थे, जो वर्षों से वन्य जीवों को बचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने सहयोगी श्याम प्रसाद विश्नोई, कंवराज सिंह भादरिया और वन विभाग में कार्यरत कांस्टेबल सुरेंद्र चौधरी के साथ तुरंत बोलेरो वाहन में लाठी की ओर रवाना हुए।
जब ये लोग लाठी गांव के पास स्थित गैस एजेंसी के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रॉला (भारी ट्रक) से उनकी बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार सभी लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए।
पुलिस के अनुसार लाठी थाना का बल और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। लाठी थानाधिकारी राजेंद्र खदाव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बोलेरो इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी कि शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता लेनी पड़ी।शवों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से पोकरण के राजकीय अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक राधेश्याम पेमानी जैसलमेर जिले में वन्य जीव प्रेम और संरक्षण के प्रतीक माने जाते थे। उन्होंने न केवल हिरणों और अन्य वन्य जीवों की रक्षा के लिए कई बार जान जोखिम में डाली, बल्कि ग्रामीणों में जागरूकता फैलाकर अनेक लोगों को वन्य जीव संरक्षण से जोड़ा।राधेश्याम को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला प्रशासन समेत कई सामाजिक व पर्यावरण संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया गया था।
TagsJaisalmer शिकारियों सूचनाचार लोगसड़क हादसे मौतJaisalmer poachers informationfour people died in road accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





