राजस्थान

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का स्थापना दिवस तकनीकी दिवस के रूप में मनाया गया

Admin Delhi 1
19 July 2023 5:46 AM GMT
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का स्थापना दिवस तकनीकी दिवस के रूप में मनाया गया
x

राजसमंद न्यूज़: कृषि विज्ञान केन्द्र, राजसमंद (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर) की ओर से 16 से 18 जुलाई तक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली का 95वां स्थापना दिवस तकनीकी दिवस के रूप में मनाया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. पीसी रेगर ने बताया कि कार्यक्रम में पहले दिन रविवार को कृषि विज्ञान केन्द्र राजसमंद परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया।

दूसरे दिन सोमवार को केन्द्र द्वारा गोद लिए गए गांव नवलपुरा में फलदार पौधों का रोपण किया गया। मंगलवार को कृषक उत्पादक संगठन के कार्यकर्ता का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र के दौरान आरसेटी नाथद्वारा के निदेशक दीपक गहलोत ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग गतिविधियों के बारे में बताया। द्वितीय सत्र के दौरान लीड बैंक अधिकारी सुरेश पाध्याय ने कृषि ऋण एवं केसीसी के बारे में जानकारी दी।

बैंक अधिकारी ऋतु अग्रवाल ने साइबर क्राइम व इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को केन्द्र के तकनीकी सहायक गंगाराम ने केन्द्र की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण करवाया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के कुल 52 कृषक उत्पादक संगठन कार्यकर्ता एवं प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनीराम ने आभार जताया।

Next Story