राजस्थान

पूर्व उपराष्ट्रपति बडाला ने अपने जन्मदिन पर गायों की सेवा के लिए एक एम्बुलेंस भेंट की

Admin Delhi 1
23 Jun 2023 12:23 PM GMT
पूर्व उपराष्ट्रपति बडाला ने अपने जन्मदिन पर गायों की सेवा के लिए एक एम्बुलेंस भेंट की
x

राजसमंद न्यूज़: पूर्व उप प्रधान एवं भामाशाह दिनेश बड़ाला ने अपने जन्मदिन पर बुधवार को गोसेवार्थ दी गई एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। वहीं गोसेवा आदि सेवा कार्य किए गए। दो दिवसीय सेवा कार्यक्रम के आखरी दिन नवल श्याम गोशाला केलवा में भामाशाह बड़ाला की ओर से गायों को रिजका एवं गुड़-लपसी खिलाई गई। इस दौरान भामाशाह बड़ाला ने गौ सेवा एवं अन्य सामाजिक सेवा कार्यों में सदैव तत्पर रहने एवं सहयोग देने का संकल्प भी लिया।

इस पर उनका सम्मान किया। शाम को जिला मुख्यालय पर सौ फीट रोड स्थित गजानन वाटिका में मुख्य समारोह हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी बड़ाला की ओर से गौ सेवा के लिए 13 लाख रुपए लागत की एम्बुलेंस समर्पित की गई। इस दौरान राजसमंद सांसद दीया कुमारी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी आदि के सान्निध्य में एम्बुलेंस का लोकार्पण कर राजसमंद क्षेत्र के गौ भक्तों को भेंट की गई। एम्बुलेंस राजसमंद क्षेत्र में घायल एवं बीमार गायों को लाने ले जाने के लिए उपयोगी रहेगी।

Next Story