राजस्थान

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी और पूर्व सांसद पुष्प जैन आएंगे

Admin Delhi 1
10 Jun 2023 5:35 AM GMT
पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी और पूर्व सांसद पुष्प जैन आएंगे
x

श्रीगंगानगर न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी की महाजनसभा रविवार को सूरतगढ़ रोड स्थित कैंचिया में होगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी ने महाजनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसके तहत भाजपा की ओर से श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र की महाजनसभा का आयोजन किया है। इस महाजनसभा में केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण के कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

पहुंचेंगे ये प्रमुख नेता: महाजनसभा के लिए पार्टी के कई प्रमुख नेता पहुंचेंगे। पार्टी जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि आयोजन पार्टी जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ की देखरेख में होगा। मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद सुरेंद्रसिंह नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन होंगे। कार्यक्रम में श्रीगंगानगर से सांसद निहालचंद भी मौजूद रहेंगे। चुनावी वर्ष में पार्टी लगातार अलग-अलग तरह के आयोजन कर रही है। इसी क्रम में कैंचियां में यह महाजनसभा रखी गई है। इसके जरिए पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों को आमजन तक लाने का प्रयास करेगी। पार्टी कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Next Story