राजस्थान

पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने प्रेसवार्ता में मंत्री धारीवाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

mukeshwari
22 Jun 2023 12:51 PM GMT
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने प्रेसवार्ता में मंत्री धारीवाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
x

कोटा। आगामी 2 जुलाई को भाजपा की हुंकार रैली कोटा में आयोजित होगी। जिसकी तैयारियों को लेकर आज कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। मीडिया से बातचीत करने पर गंुजल ने कहा कि ये रैली प्रदेश की मौैजूदा कांग्रेस सरकार को उखाड फेंकने के लिए हो रही है। जिस तरह का भ्रष्टाचार इस सरकार में देखने को मिला है वो किसी से छुपा नहीं है। कोटा में करोडो रूपए के विकास कार्य के नाम पर खत्म कर दिया। वहीं यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री ने समय के अभाव के चलते अपने बेटे की लॉचिंग करने के चक्कर में शहर को बर्बाद कर दिया। इतने भ्रष्टाचार के बीच किसानो की एक-एक इंच की जमीन को बेच दिया। वहीं चंबल रिवर फ्रंट को लेकर कहा कि चम्बल नदी के चारो तरफ दडबा बना दिया। जब कोटा बैराज के गेट खुलते है तो पूरा शहर उमडता है अब कोई नहीं आएगा चंबल नदी को देखने।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story