राजस्थान

राजस्थान में पूर्व DG नवदीप सिंह गिरफ्तार

Deepa Sahu
17 April 2022 6:30 PM GMT
राजस्थान में पूर्व DG नवदीप सिंह गिरफ्तार
x
राजस्थान में पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में सेवानिवृत्त डीजी नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान में पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में सेवानिवृत्त डीजी नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। नवदीप सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। पुलिस ने जबरन घर में घुसने के आरोप में नवदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। एसएचओ वैशाली नगर हीरालाल सैनी ने पूर्व DG को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि नवदीप सिंह पर प्रदेश में कई FIR दर्ज है। चंदवाजी थाने में भी नवदीप सिंह के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। कुछ घंटों में ही नवदीपसिंह को जमानत मिल सकती है।


जीजा-साले में विवाद

आपको बता दें पूर्व DG नवदीप सिंह के खिलाफ संपत्ति विवाद में फार्म हाउस में गुंडों के साथ जबरन घुसने का मामला दर्ज कराया गया था। आरोप था कि नवदीप सिंह और उनकी पत्नी परम नवदीप सिंह हरियाणा के 20 से ज्यादा ​हथियारबंद बदमाशों के साथ फार्म हाउस में जबरन घुसी। बदमाशों ने फार्म हाउस के तारों को काटा और गेट को धक्का मारकर तोड़ दिया। सुरजीत फार्म हाउस के मालिक मुख्तियार सिंह सिद्धू के मुताबिक उनकी बड़ी बहन परम नवदीप सिंह और जीजा रिटायर्ड IPS नवदीप सिंह से वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
3 महीने पहले भी दर्ज हुआ था मामला

उल्लेखनी है कि करीब 3 महीने पहले पूर्व डीजी नवदीप सिंह के खिलाफ संपत्ति विवाद में फार्म हाउस में गुंडों के साथ जबरन घुसने का मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि सामोद थाना इलाके के जाटावाली गांव में पूर्व डीजी नवदीप सिंह और उनकी पत्नी परम नवदीप सिंह हरियाणा के 20 से ज्यादा ​हथियारबंद बदमाशों के साथ फार्म हाउस में जबरन घुसे। बदमाशों ने फार्म हाउस के तारों को काटा और गेट को धक्का मारकर तोड़ दिया। साथ में मारपीट की।


Next Story