राजस्थान

दिव्यांग मतदाताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए सहायता सैल का गठन

Tara Tandi
17 March 2024 5:00 PM IST
दिव्यांग मतदाताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए सहायता सैल का गठन
x
दौसा । प्रभारी अधिकारी विशेष योग्यजन मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने एवं दिव्यांग मतदाताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला दिव्यांग मतदाता सहायता सैल का गठन किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की सहायता सैल का दूरभाष नम्बर 01427-223440 है। दिव्यांगजन मतदाताओं की शिकायत निस्तारण हेतु लखन सिंह गुर्जर को प्रभारी अधिकारी बनाया है एवं रितेश शर्मा को सदस्य सचिव एवं निखिल खण्डेलवाल को सदस्य बनाया गया हैं।
Next Story