राजस्थान

यादव समाज की इकाई कार्यकारिणी का गठन

Admin Delhi 1
22 May 2023 6:27 PM IST
यादव समाज की इकाई कार्यकारिणी का गठन
x

जयपुर न्यूज: यादव समाज के तहसील अध्यक्ष भैरव हुल्डा की मौजूदगी में यादव सभा भवन पावटा में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रहलाद भगत को पावटा इकाई का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

कार्यकारिणी में कैलाश कनीनवाल, रमेश, ब्रजमोहन को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। रतीराम पटवारी और बनवारी को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। पीयूष घोघड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई । साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए संकल्प लिया गया।

बैठक में तहसील उपाध्यक्ष साधुराम आफरिया, बाबूलाल मूलचंद, कमल यादव, धीरज डाबड, सुगाराम, धर्मपाल, कालूराम, उमराव, मालीराम, भेरूलाल, ख्यालीराम मौजूद रहे।

Next Story