राजस्थान

जून में पहली बार पारा 40 डिग्री पर

Admin Delhi 1
10 Jun 2023 8:19 AM GMT
जून में पहली बार पारा 40 डिग्री पर
x

जयपुर न्यूज़: गर्मी के 3 माह में दूसरी बार इस सीजन में गर्मी का अहसास हाेने लगा है। हालांकि आंधी, बारिश का दाैर जारी है। राजधानी में गुरुवार देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश का असर तापमान पर नहीं हुआ, बल्कि गर्मी बढ़ गई। शुक्रवार काे जून में पहली बार अधिकतम पारा 40.0 डिग्री तक पहुंच गया।

24 घंटे में मेघगर्जन के साथ बारिश का अनुमान

माैसम विभाग के अनुसार 24 घंटे मेघगर्जन के साथ बारिश का अनुमान है। 13 जून का तापमान 40 डिग्री से रहने के साथ बादल छाए रहेंगे। 14-15 जून काे दाेपहर बाद तेज हवा चलने की संभावना है। गुुरुवार रात 1.8 मिमी बारिश हाेने के बाद सुबह आर्द्रता 20 फीसदी तक बढ़ गई। शुक्रवार सुबह वातावरण में 51 फीसदी नमी रही। वहीं रात का पारा 26.4 डिग्री दर्ज हुआ, जाेकि सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा।

Next Story