राजस्थान

सीकर जिले से पहली बार Chandigarh व दिल्ली के लिए एसी बस

Jyoti Nirmalkar
10 Aug 2024 6:41 AM GMT
सीकर जिले से पहली बार Chandigarh व दिल्ली के लिए एसी बस
x
सीकर Sikar : राजस्थान के सीकर से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले रोडवेज यात्रियों के लिए खुशखबरी है। सीकर डिपो से पहली बार चंडीगढ़ और दिल्ली मार्ग पर एयर कंडीशनर सुविधा वाली बस सेवा शुरू की है।बस के स्टॉपेज कम होने के कारण यात्रा का समय भी करीब 30 मिनट तक कम हो जाएगा। इन बसों में महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 50 प्रतिशत तक रियायत दी जाएगी। सीकर डिपो से गुरुवार को इन मार्गों पर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बसों को
ETIM
इटीआईएम प्रभारी सुनील फगेड़िया, अनुबंधित बस इंचार्ज दिग्विजय सिंह, नटवरलाल शर्मा,भवानीसिंह खींचड़, किशोर सिंह भाटी, बनवारी रूलानिया, नत्थू सिंह, महेंद्र भूकर ने हरी झंडी दिखाई। लबी दूरी की बसों के संचालन के लिए सीकर डिपो को चार वातानूकूलित बस दी गई है।
दिल्ली रूट पर दो और Chandigarh चंडीगढ़ पर एक बस सीकर डिपो से चंडीगढ़ के लिए एयर कंडीशनर बस बस सुबह सवा छह बजे रवाना होगी। नवलगढ़, झुंझुनू, राजगढ़, हिसार होकर शाम सवा छह बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। जो अगले दिन चंडीगढ़ से सुबह सात बजे सीकर के लिए रवाना होगी। दूसरी एसी बस सुबह सवा छह बजे व तीसरी बस सुबह सवा दस बजे दिल्ली जाएगी। उदयपुरवाटी, नीमकाथाना, कोटपूतली होते हुए पहली बस दोपहर एक बजे और दूसरी बस शाम पांच बजे दिल्ली पहुंचेगी। ये बस उसी दिन शाम पांच बजे दिल्ली से और दूसरी बस उसी दिन शाम साढ़े सात बजे सीकर के लिए रवाना होगी। इन बसों के सफल संचालन के बाद अन्य मार्गों पर वातानुकूलित बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली मार्ग पर एयर कंडीशनर बस का किराया 592 रुपए और चंडीगढ़ मार्ग पर 919 रुपए तय किया गया है।
Next Story