राजस्थान

35 दिन से पुलिस की 10 टीमें खंगाल रही थी जंगल, ईनामी अपराधी रणिया हुआ गिरफ्तार

mukeshwari
2 Jun 2023 5:07 PM GMT
35 दिन से पुलिस की 10 टीमें खंगाल रही थी जंगल, ईनामी अपराधी रणिया हुआ गिरफ्तार
x

उदयपुर। जिला पुलिस के लिए एक महीने से अधिक समय से चुनौती बने हिस्ट्रीशीटर रणिया बुम्बरिया शुक्रवार को गुजरात के राजस्थान सीमा से सटे पालनपुर से गिरफ्त में आ गया। 35 दिन से जिला पुलिस की दस टीमें राजस्थान सीमा से लगे जंगलों में उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि जल्द ही उसके बेटे हिस्ट्रीशीटर खातरू को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर भी उदयपुर जिला पुलिस 25 हजार रुपए का इनाम की घोषणा कर चुकी है। उन्होंने बताया कि एक महीने से अधिक समय से चुनौती बने रणिया और उसके बेटे खातरू की तलाश में कोटड़ा उपखंड के अलावा सिरोही जिले के जंगलों में भी उसकी तलाश जारी थी। शुक्रवार को उसे पकड़ने में कामयाबी मिली। इससे पहले पुलिस रणिया गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

राजस्थान और गुजरात में 10 टीमें दे रही थी दबिश

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी रणिया और उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दस टीमें लगातार दबिश दे रही है। ये टीमें उदयपुरए सिरोही, आसपास जिलों के अलावा गुजरात बोर्डर के जंगलों में सर्च अभियान चला रही है।

एसएचओ सहित 7 जवानों पर घेरकर किया था हमला

उदयपुर की मांडवा थाना पुलिस 28 अप्रैल को शाम करीब 7:30 बजे हिस्ट्रीशीटर रणिया और उसके वांटेड आरोपी बेटे को पकड़ने उसके घर गई थी। घर पहुंचने पर रणिया और उसके साथियों ने पुलिस को घेरकर हमला कर दिया। बदमाशों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए और फायरिंग भी की। पुलिस से पिस्टल भी छीन ली थी। हमले में मांडवा थानाधिकारी उत्तमसिंह सहित 7 जवान बुरी तरह घायल हो गए थे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story