राजस्थान

विकसित भारत संकल्प यात्रा के फॉलोअप शिविर आरम्भ 8 मार्च को विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शिविर

Tara Tandi
7 March 2024 12:21 PM IST
विकसित भारत संकल्प यात्रा के फॉलोअप शिविर आरम्भ 8 मार्च को विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शिविर
x
श्रीगंगानगर । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के फॉलोअप शिविर 26 फरवरी से प्रारम्भ हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मृदुल सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर 8 मार्च को पंचायत समिति सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत सरदारपुरा खर्था, ठेठार, ऐटा, रायांवाली लिये कैम्प सरदारपुराखर्था में आयोजित होगा। पंचायत समिति श्रीकरणपुर की ग्राम पंचायत 2 डब्ल्यू गुरूसर, 25 एच दलपतसिंहपुर, 3 ओ के लिये कैम्प 25 एच दलपतसिंहपुर में आयोजित होगा। पंचायत समिति पदमपुर की ग्राम पंचायत 35 बीबी, 5 बीबीए के लिये कैम्प 5 बीबीए में आयोजित होगा।
----------
Next Story