राजस्थान

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पताका रैली एवं चौपाल का हुआ आयोजन

Tara Tandi
4 April 2024 7:59 PM IST
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पताका रैली एवं चौपाल का हुआ आयोजन
x
अलवर । जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष गुप्ता के निर्देशन में लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत कठूमर में पताका रैली एवं मतदाता चौपाल आयोजित हुई।
जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद की सीईओ सुश्री प्रतिभा वर्मा ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियों के अन्तर्गत पताका रैली के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश देकर मतदाताओं को मतदान प्रतिशत बढाने, होम वोटिंग, सी-विजिल एप आदि की जानकारी दी गई। साथ ही 7 अप्रैल को आयोजित होने वाले ‘आओ बूथ चले अभियान’ में अधिक संख्या में मतदाताओं से जुडने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि आमजन को जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कॉफी विद कलक्टर के बारे जानकारी दी गई और क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कृषक चौपाल का आयोजन एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को मतदान शपथ दिलाई गई।
Next Story