राजस्थान

रेलवे के पांच कर्मचारियों को मिला सम्मान, मालगाड़ियों के संचालन में किया शानदार काम

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:24 PM IST
रेलवे के पांच कर्मचारियों को मिला सम्मान, मालगाड़ियों के संचालन में किया शानदार काम
x
मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने में कोटा मंडल का कमाल, DRM ने पांच कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

कोटा: रेल संचालन को अधिक तेज और प्रभावी बनाने में योगदान देने वाले कोटा मंडल के पांच रेलकर्मियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

रेलवे के अनुसार, कोटा मंडल ने 7 जून 2026 को एक ही दिन में 50 क्रैक मालगाड़ियों का संचालन कर नया रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड 45 ट्रेनों का था। इस उपलब्धि में मुख्य गाड़ी नियंत्रक के.डी. शर्मा, डी.सी. मीना, हरीश लखन और राजवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके अलावा सालपुरा स्टेशन अधीक्षक धनराज मीना को बेहतर स्टेशन प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। क्रैक ट्रेन व्यवस्था से बीच के क्रू परिवर्तन केंद्रों पर स्टाफ बदले बिना मालगाड़ियों का संचालन संभव होता है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।

Next Story