राजस्थान

पहला हफ्ता झुलसा देने वाला, दूसरा राहत देने वाला

Admin Delhi 1
2 Sept 2023 2:22 PM IST
पहला हफ्ता झुलसा देने वाला, दूसरा राहत देने वाला
x
आखिरी दो हफ्ते बारिश वाले रहेंगे

उदयपुर: अगस्त माह लगभग सूखा बीता। सितंबर में भी इसी तरह के आसार हैं। विशेषज्ञों की मानें तो पहले सप्ताह बारिश के आसार नहीं के बराबर हैं, तपन भी रहेगी। दूसरे सप्ताह छिटपुट राहत के छींटे पड़ सकते हैं। तीसरे और चौथे सप्ताह में भी कोई मजबूत मौसमी तंत्र बनने के आसार नहीं हैं। अगर तापमान की बात करें तो सितंबर में दिन का पारा औसत 29 के मुकाबले 4 से 5 डिग्री ऊपर रह सकता है। रात का औसत तापमान करीब 19.6 डिग्री है। इसमें भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि सितंबर में 88.8 मिमी बारिश सामान्य रूप से होती है, लेकिन इस बार यह 35 से 40 फीसदी तक कम रहने की आशंका है। यह आशंका इसलिए है, क्योंकि बारिश को लेकर पूरे माह में कोई मजबूत वेदर सिस्टम नहीं बन रहा। इस दौरान अगर कहीं पानी बरसा भी तो लोकल सिस्टम की वजह से ही बरसेगा।

दूसरे सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में सर्कुलेशन बनेगा। इसके पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ने पर उदयपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर इस महीने दिन और रात का पारा असामान्य रूप से बढ़त पर रहेगा और गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। उदयपुर में अब तक औसत 525.3 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 516.10 मिमी ही हुई है। यह सामान्य से 2% कम है। अगस्त में अौसत 221.1 मिमी की जगह महज 63.1 बारिश हुई। ये सामान्य से 72% कम रही।

Next Story