
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर अब पार्टी की एक मुस्लिम नेता ने बगावत कर दी है। राजस्थान में एक महिला पार्षद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
कोटा नगर निगम, दक्षिण के वार्ड संख्या 14 से भाजपा पार्षद तबस्सुम मिर्जा ने सोमवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सतीश पूनिया और कोटा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी को अपना इस्तीफा भेजा। करीब 10 साल पहले भाजपा में शामिल हुईं मिर्जा ने सोनी को लिखे अपने पत्र में कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं, क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए पार्टी के साथ काम करना जारी रखना संभव नहीं है।
सोर्स-livehindustan
Next Story





