राजस्थान

संतोषी माता मंदिर का प्रथम पाटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

Shantanu Roy
29 May 2023 11:57 AM GMT
संतोषी माता मंदिर का प्रथम पाटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
x
जालोर। धोराधाल स्थित संतोषी माता मंदिर का पहला पाटोत्सव रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पांच मंदिरों पर चढ़ाई की गई। पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह अभिजीत मुहूर्त में संतोषी माता मंदिर शिखर पर प्रथम लाभार्थी परिवार विजयसिंह मानसिंहजी ईरानी, रामदेवजी मंदिर में गुमानमल चतराजी माली परिवार, श्याम पुरी जी मंदिर में जयंतीलाल रामाजी घांची परिवार, गणपति मंदिर में नागरम केसाजी परिवार, हनुमान जी मंदिर में मासाराम रामलाल जी परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चारों मंदिरों पर एक साथ ध्वजारोहण किया गया। दोपहर में लाभार्थी परिवार जेठाराम व थनलमल तेजाजी माली परिवार द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
हकसिंह राव, मंगलसिंह भाटी, ओखाराम माली, भगवानाराम घांची, तनमल माली, सायरापुरी गोस्वामी, पहाड़सिंह राव, महादेवराम घांची, परसमल परमार, मेघराज परमार, अशोकसिंह ओपावत, मोतीलाल सोलंकी, हरिश्चंद्र सुथार, अशोक मांचाजी सोनी, मांगीलाल सोलंकी, शंकरलाल सहित अनेक श्रद्धालु पुराहित, खिमाराम माली, नारायणलाल बंजारा, मिश्रीमल लुहार, लछाराम प्रजापत, घेवरम घांची, जीतू भाटी मौजूद रहे। प्रथम वर्षगाँठ को लेकर शनिवार की रात संतोषी माता मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें संतोषी माता के एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति पूनम माली एवं दल ने की। भजन संध्या में देर रात तक मधुर भजनों की धारा बहती रही।
Next Story