राजस्थान

5 लाख रुपये देकर कराई थी युवक पर फायरिंग

Admin Delhi 1
7 Aug 2023 11:42 AM GMT
5 लाख रुपये देकर कराई थी युवक पर फायरिंग
x

कोटा: किशोरपुरा इलाके में 2 दिन पहले जिस शाहिद पोता के घर पर फायरिंग हुई थी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ इसरत उर्फ नानजी को भी गिरफ्तार किया है। शाहिद ने कुछ दिन पहले 5 लाख रुपए देकर इसरत से सन्ना पर फायरिंग करवाई थी। पुलिस अधीक्षक शहर शरद चौधरी ने बताया कि 8 सितंबर 2022 को आसिफ उर्फ सन्ना पर इसरत व इसके साथी ने चौथवसूली करने के लिए फायरिंग की थी।

गोली सन्ना के पेट में लगी। 4 अगस्त को दादाबाड़ी पुलिस ने इसरत को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इसरत ने बताया कि उसने आसिफ उर्फ सन्ना पर गोली शाहिद पोता के कहने पर चलाई थी। इसके बदले उसे शाहिद से 5 लाख रुपए दिए थे। शाहिद को दादाबाड़ी पुलिस ने जानलेवा हमले में गिरफ्तार किया। शाहिद भी अपराधिक किस्म का व्यक्ति है। इसके घर पर 4 अगस्त को कुन्हाड़ी थाने के हिस्ट्रीशीटर रिजवान उर्फ रिजू व नासिर बच्चा ने फायर किया था, जिसका प्रकरण थाना किशोरपुरा पर दर्ज है। आसिफ पर फायरिंग का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। इसरत पर 70 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

Next Story