राजस्थान

व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Admin4
27 Jan 2023 12:53 PM GMT
व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
कोटा। राजस्थान की बड़ी खबर कोटा जिले से सामने आई है। कोटा जिले में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आए है। कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र के वीरसावरकर नगर में देर रात बाइक सवार बदमाश ने एक प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही गोली किसी के नहीं लगी। घर के बाहर खड़ी महिला ने भागकर अपनी जान बचाई है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन देन को लेकर विवाद में बदमाश ने फायरिंग की है। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध बदमाश भागते हुए नजर आए है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दी है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
पीडित शैलेन्द्र ने बताया कि वो प्रोपर्टी का काम करते है। पहले पत्थर का स्टॉक था। वहां बुधराम गुर्जर काम करता था। संदिग्ध गतिविधियां होने के कारण उसे हटा दिया था।उसके बाद से बुधराम पैसों की डिमांड कर रहा था। रात को वह उसके घर पर किसी व्यक्ति के साथ आया था। उस समय पत्नी घर के बाहर खड़ी थी। आते ही उसने गाली गलौच शुरू कर दी। पत्नी वहां से भागकर अंदर आ गई। एक फायर गेट के सामने गिरा दूसरा थोड़ा आगे जाकर किया। शैलेंद्र का आरोप है कि रंगदारी के लिए उसके घर पर फायर किया है।
कोटा महावीर नगर थाना एसआई अवधेश ने बताया कि पैसों के लेन देन को लेकर विवाद बताया है। पीड़ित ने फायरिंग की शिकायत दी है। मौके पर जाकर जांच की है। वहां फायरिंग के एक भी निशान नहीं मिले है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
Next Story