
x
भरतपुर। भरतपुर के कामां थाना इलाके में पुलिस से मुखबिरी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। घटना में एक पक्ष के दो लोगों को गोली लगी है। जिन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा 6 लोगों को चोटें भी आई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लालपुर गांव की है। हबीब, कासम की रविवार देर रात आरिफ के बीच पुलिस से मुखबिरी करने को लेकर कहासुनी हो गई थी।
आज सुबह दोनों रात की कहासुनी को लेकर दोबारा झगड़ने लगे। तभी दोनों पक्षों के परिजन आ गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव के दोनों पक्ष हथियार निकाल लाए और दोनों ने एक दूसरे के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में हारीश और कासिद पक्ष के गोली लगी, जिन्हें तुरंत कामां के अस्पताल लेकर जाया गया। वहां से दोनों को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा दोनों पक्षों के करीब 6 लोगों को पथराव के दौरान भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को देखते हुए गांव में पुलिस जाब्ता लगाया गया है। वहीं पुलिस ने हबीब, कासम, अनीस को गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story