राजस्थान

कोटा में पुरानी रंजिश को लेकर शहर में फायरिंग

Shreya
5 Aug 2023 9:58 AM GMT
कोटा में पुरानी रंजिश को लेकर शहर में फायरिंग
x

कोटा: शहर में फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। बेख़ौफ बदमाश दिन दहाड़े फायरिंग कर फरार हो रहे है। ताजा मामला किशोरपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां बाइक सवार बदमाश ने मकान के बाहर खड़े होकर फायर किया। और मौके से फरार हो गया। दिन दहाड़े फायरिंग से मोहल्ले में दहशत मच गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। फिलहाल फायरिंग के कारण सामने नहीं आए।

घटना शुक्रवार शाम 6 बजे के आसपास की है।छोटी मस्जिद किशोरपुरा के पास शाहिद नाम के युवक का मकान है। एक बाइक पर दो बदमाश मकान के बाहर रूके। एक बदमाश बाइक से उतरकर शाहिद के मकान तक गया। और खिड़की से झांक कर देखा। फिर वापस बाइक की तरफ लौटते समय मकान की दीवार की तरफ फायर किया। और मौके से फरार हो गया। वारदात के समय कुछ बाइक सवार व लोडिंग वाहन गली में मौजूद थे। गोली चलने पर सभी सकते में आ गए।

इधर फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध बदमाशों की पहचान की। दोनो बदमाश सकतपुरा थाना कुन्हाड़ी क्षेत्र के रहने वाले बताए। शहर में 28 दिन में फायरिंग की तीसरी घटना है। इससे पहले 8 जुलाई को विज्ञाननगर थाना क्षेत्र में जायका रेस्टोरेंट पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। फिर 28 जुलाई को ब्रजवासी मिष्ठान भंडार के आसपास बदमाश फायरिंग करके फरार हो गए थे। पीड़ित शाहिद ने बताया शाम के समय उसके चाचा के साथ घर में मौजूद था। उसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो रिज्जु व मासिर फायरिंग करके बाइक पर बैठकर भाग रहे थे। इसकी शिकायत थाने में दी है। शाहिद ने कहा उनकी किसी से रंजिश नहीं है। डीएसपी कैलाश जिंदल ने बताया शाम 6 बजे के आसपास फायरिंग की सूचना मिली थी। शोहिद उर्फ पोता नाम के युवक के मकान की खिड़की पर दो अज्ञात युवकों ने फायर किया। अभी कारण सामने नहीं आए है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Story