राजस्थान

जयपुर ज्वेलरी शॉप में फायरिंग: लूट के इरादे से घुसे थे बदमाश

Admin Delhi 1
30 Jun 2023 1:28 PM IST
जयपुर ज्वेलरी शॉप में फायरिंग: लूट के इरादे से घुसे थे बदमाश
x

जयपुर न्यूज़: जयपुर की ज्वेलरी शॉप में गुरुवार रात नकाबपोश बदमाश ने लूट का प्रयास किया। ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश ने ऑनर्स को डराने के लिए फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ड्यूटी पर जा रहे कॉन्स्टेबल ने हिम्मत दिखाकर हथियारबंद बदमाश को धर-दबोचा। माणक चौक थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर बदमाश को अरेस्ट किया। पुलिस ने बदमाश के पास मिली लोडेड पिस्तौल को जब्त किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

SHO (माणक चौक) राण सिंह सोढा ने बताया कि जौहरी बाजार स्थित ओम जैन ज्वेलर्स को लूटने की कोशिश की गई। रात करीब 8:30 बजे हथियारबंद बदमाश लूट के इरादे से ज्वैलरी शॉप में घुसा। नकाबपोश बदमाश ने पिस्तौल के दम पर शॉप में मौजूद तीन ज्वैलर्स को बंधक बना लिया। मारने की धमकी देकर ज्वैलर्स को चुपचाप बैठने को कहा। शॉप कीपर सक्षम जैन ने लुटेरे का विरोध किया तो डराने के लिए बदमाश ने फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Next Story