राजस्थान

थानागाजी में दिनदहाड़े घर पर फायरिंग, महिला और बच्ची समेत 4 लोग घायल

jantaserishta.com
10 Nov 2026 3:02 PM IST
थानागाजी में दिनदहाड़े घर पर फायरिंग, महिला और बच्ची समेत 4 लोग घायल
x
अलवर: अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। थानागाजी के पास कोलियों की ढाणी में हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि बदमाशों ने वहां पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। वहीं, महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल और तनावपूर्ण हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
महिला और बच्ची समेत चार लोग घायल
इस फायरिंग में दो पुरुषों, एक महिला और एक बच्ची सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान दुर्गेश पुत्र ओंकार, बदामी पत्नी श्रीलाल और तेजाराम के रूप में हुई है। इनके अलावा एक बच्ची भी गोलीबारी की चपेट में आकर घायल हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थानागाजी थाना अधिकारी महावीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल थानागाजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया गया।
ताराचंद और उसके साथियों पर फायरिंग का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चनेचा की ढाणी निवासी ताराचंद अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ हथियार लेकर उनके घर पहुंचा था। आरोप है कि बदमाशों ने बिना किसी वजह के घर पर फायरिंग शुरू कर दी।
पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए आरोपियों ने गैंग बना रखी है और इसी के जरिए वारदातों को अंजाम दिया जाता है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना
वारदात के बाद थानागाजी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर रवाना कर दी हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story