राजस्थान

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग से हुआ 30 लाख से ज्यादा का नुकसान

Admin Delhi 1
1 Sep 2022 9:19 AM GMT
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग से हुआ 30 लाख से ज्यादा का नुकसान
x

कोटा न्यूज़: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लग गई। जिससे 30 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि उस समय फैक्ट्री में कोई मजदूर नहीं था। दमकल की चार गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारी राकेश व्यास ने बताया, उद्योग नगर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एरोमैटिक नाम की केमिकल फैक्ट्री है। जहां कपास से सेल्यूलोज पाउडर बनाया जाता है। बुधवार को फैक्ट्री बंद थी। जिसके चलते बुधवार से फैक्ट्री में काम बंद था। गुरुवार की सुबह फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। अंदर केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में मशीनरी को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक फैक्ट्री मालिक अजय गुप्ता को घटना की जानकारी हुई तब तक आग काफी फैल चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। अंदर काफी कपास थी इसलिए आग तेजी से फैल गई।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि फैक्ट्री में कोई मजदूर नहीं था और काम नहीं चल रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग से 30 लाख से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है।

Next Story