राजस्थान

अस्पताल के किचन में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

Admin4
2 July 2023 7:25 AM GMT
अस्पताल के किचन में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप
x
कोटा। कोटा के महावीर नगर थर्ड स्थित अनुराग अस्पताल के किचन में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि महावीर नगर थर्ड में अनुराग अस्पताल है। जिसके किचन में काम करने के दौरान अचानक सिलेंडर भभक गया और आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरे किचन को चपेट में ले लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह 10 बजे पार्षद सुनील गौतम ने निजी अस्पताल में आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तुरंत श्रीनाथपुरम स्थित फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर रेजिडेंशियल और नीचे अस्पताल चलता है। तीसरी मंजिल पर सुबह रसाई में गैस सिलेण्डर भभक गया। इससे किचन में गैस चिमनी ने आग पकड़ ली और किचन का सामान जल गया। साथ ही अन्य घरेलू सामान भी जल गया। उन्होंने बताया कि आग से अस्पताल में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इधर, आग लगने पर अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस और दमकल को सूचना दी। जिसके बाद दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से किचन में रखे सामान को नुकसान हुआ है। सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया। समय पर सूचना मिलने और दमकल की गाड़ी पहुंच जाने से आग किचन से बाहर नही फैली। ऐसे में किसी तरह के कोई बडे़ नुकसान की सूचना नही है। राकेश व्यास ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। अगर सूचना में देरी होती और आग बुझाने में समय लगता तो आग तेजी से अस्पताल में फैल सकती थी।
Next Story