राजस्थान

आइसक्रीम पार्लर और रुई के गोदाम में लगी आग

Admin4
20 Sept 2023 6:57 PM IST
आइसक्रीम पार्लर और रुई के गोदाम में लगी आग
x
जैसलमेर। जैसलमेर के शिव रोड स्थित एक आइसक्रीम पार्लर और रुई के गोदाम में आग लग जाने से हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना पर 3 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से आइसक्रीम पार्लर में रखे 10 के करीब डी-फ्रीज, फर्नीचर, मशीनरी और रुई के गोदाम में रखे रजाई और गद्दे आदि जलकर राख हो गए. आग की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची. शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है.
पुलिस ने बताया की शहर के शिव रोड़ स्थित कुमकुम सोफ्टी कॉर्नर में अल सुबह करीब 7 बजे आग लग गई. मकान मालिक पास ही में रहता है. उसने दुकान से आग की लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी देकर मौके पर बुलाया. नगरपरिषद की फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास तेज किए. आग आइसक्रीम पार्लर में रखे डी-फ्रीज में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी.
आइसक्रीम पार्लर के साथ ही अंदर रुई का गोदाम भी बना रखा था. जिसमें रज़ाई और गद्दे आदि रखे थे. रुई की वजह से आग और ज्यादा तेज हो गई. नगरपरिषद की 2 दमकल और सिविल डिफेंस की 1 दमकल ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. कुमकुम सोफ्टी कॉर्नर में आग से करीब 10 डी-फ्रीज, फर्नीचर,मशीनरी, रज़ाई, रुई और गद्दे आदि जलकर राख हो जाने से दुकान का लाखों का नुकसान हो गया.
Next Story