राजस्थान

नाबालिग के रेप की FIR आठ दिन बाद हुई दर्ज

Admindelhi1
15 Feb 2024 9:29 AM GMT
नाबालिग के रेप की FIR आठ दिन बाद हुई दर्ज
x
आरोप है कि पुलिस पीड़िता की शिकायत ही नहीं ले रही थी।

अलवर: एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने के 7 दिन बाद बुधवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि पुलिस पीड़िता की शिकायत ही नहीं ले रही थी। काफी कोशिशों के बाद अब महिला थाना प्रभारी ने बुधवार को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर में पहुंचकर पीड़िता के बयान लिए है। इसके बाद केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक उसे महिला थाना से भगा दिया गया। वहीं आरोपी ने भी पीड़िता की बनाई अश्लील वीडियो वायरल कर दी। इसके बाद पीड़िता सदमे में चली गई। उसका इलाज फिलहाल राज गांधी समान्य चिकित्सालय में मनोरोग विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहा है।

दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी- एसपी

वहीं भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीच ने बताया- नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसको लिखित शिकायत के आधार पर बुधवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पीड़ित युवती के परिजनों के द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि 8 दिन पहले भी वह महिला थाने गए थे और मामला दर्ज नहीं हुआ। इसकी जांच करवाई जा रही है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेगी।

Next Story