राजस्थान

अजमेर में डॉक्टर का ऑनलाइन नम्बर ढूंढना पड़ा महंगा

Shreya
17 July 2023 6:20 AM GMT
अजमेर में डॉक्टर का ऑनलाइन नम्बर ढूंढना पड़ा महंगा
x

अजमेर: अजमेर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर का फोन नंबर गूगल पर सर्च करने के चक्कर में एवीवीएनएल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने कर्मचारी के अकाउंट से करीब 2 लाख रुपए विड्रॉल कर लिए। पीड़ित कर्मचारी ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलवर गेट आम का तालाब निवासी एवीवीएनएल कर्मचारी सुरेश चंद्र प्रेमी के अनुसार उसके बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण डॉ अनिल जैन से अपॉइंटमेंट लेने के लिए 2 जुलाई को गूगल पर उनका फोन नंबर सर्च कर रहा था। उस दौरान उसे एक फोन नंबर मिला। लेकिन उस पर बात नहीं हुई। तब उसने इसी तरह दो बार और नंबर सर्च किया।

तीसरे नंबर पर उसकी बात हुई। जिसने उससे उसके बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी ले ली और एक लिंक भेज दिया। उसके कुछ ही देर बाद उसके बैंक अकाउंट से 1 लाख 94 हजार 999 रुपए निकल गए। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि लेकिन अकाउंट से पैसे निकलने की जानकारी उसे कुछ दिनों बाद पता चली। ठगी का पता चलते ही उसने पुलिस की साइबर सेल में इसकी शिकायत दी है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जो व्यक्ति दूसरों को देखकर खुश हो, वही श्रेष्ठ

अजमेर| सौम्य दर्शन मुनि ने कहा कि जो व्यक्ति दूसरों को देखकर खुश हो, वह श्रेष्ठ है। क्योंकि जो दूसरों को देखकर जो व्यक्ति खुश होता है, वह हमेशा उन्नति को प्राप्त करता है। मुनि पुष्कर रोड पर धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरों को दुखी देखकर जो दुखी हो जाते हैं, उनका अंतकरण करूणा और दया से भर जाता है। सभा में नन्ही बालिका काशवी खेराड़ा ने 24 तीर्थंकरों के नाम और चिन्ह को कविता के रूप में सुनाया।

Next Story