राजस्थान

मृतक होमगार्ड के परिजनों को आर्थिक सहायता

Tara Tandi
5 April 2024 12:31 PM GMT
मृतक होमगार्ड के परिजनों को आर्थिक सहायता
x
बारां । गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बारां उप केन्द्र अन्ता के मृतक होम गार्ड स्वयंसेवक देवकी नन्दन सिंह के परिजनांे को कमाण्डेन्ट सीमा पारीक, प्लाटून कमाण्डर गजेन्द्र सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी शम्भू दयाल, आरक्षी बिरदी चन्द व गुलराज धर्मेन्द्र सिंह, गोविन्द, अवैतनिक पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की ओर से दो लाख अठ्ठाईस हजार पांच सौ रूपए की राशि एकत्र कर उनकी पत्नी श्रीमति प्रवेश चौहान एवं उनके बच्चों को आर्थिक सहायता के रूप मे प्रदान की गई। कमाण्डेन्ट सीमा पारीक ने बताया कि मृतक स्वयंसेवक के परिजनों का विभागीय कल्याण कोष से तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। साथ ही मृतक का एक्स-ग्रेशिया का प्रपोजल बनाकर निदेशालय गृह रक्षा राजस्थान जयपुर भिजवाया गया है।
Next Story