राजस्थान
मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा पठन का कार्य
Tara Tandi
28 July 2023 12:20 PM GMT

x
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 21 अगस्त को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) राधेश्याम डेलू ने बताया कि 21 अगस्त से 19 सितम्बर के मध्य मतदाता सूची में 1 अक्टूबर 2023 के क्रम में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि निर्धारित की गई है। वहीं मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठकों मंे सभी पंचायतों एवं वार्डों को कवर कर वर्तमान सूची का पठन करवाने का कार्य किया जाएगा।

Tara Tandi
Next Story