राजस्थान

कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म का राजनीतिकरण हुआ, डॉक्यूमेंट्री पर बैन लोकतंत्र की हत्या: लांबा

Admin Delhi 1
26 Jan 2023 12:35 PM GMT
कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म का राजनीतिकरण हुआ, डॉक्यूमेंट्री पर बैन लोकतंत्र की हत्या: लांबा
x

जयपुर: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बैन को लेकर सियासत जारी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटोनी के बेटे अनिल एंटोनी के इस मुद्दे पर अलग राय होने और इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने एंटोनी के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने इस बैन को लोकतंत्र की हत्या बताया है।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए लांबा ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री को लेकर अनिल एंटोनी की राय उनकी व्यक्तिगत राय है। उनका बयान पार्टी का बयान नहीं हो सकता। पार्टी में दस में से आठ लोगों की राय को ही महत्व मिलता है। लांबा ने कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म का पूरा राजनीतिकरण हुआ। आज देश में डॉक्यूमेंट्री या ऐसी फिल्में किसी की मोहताज नहीं है। केन्द्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री को बैन कर रखा है, आखिर इसे रोका क्यों गया। लोकतंत्र में आजादी है तो लोगों को देखकर फैसला लेने की इजाजत दी जानी चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार डरी हुई है और कांग्रेस उसे बेनकाब कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा ने सरकार को जबाव देने के लिए मजबूर किया है, लेकिन जवाब देने की जगह भाजपा, संघ और मोदी सरकार तानाशाही से लोगों की जुबान बंद करना चाहते हैं।

Next Story