विवाहिता की मौत पर हुआ जमकर हंगामा, परिजन परिजनों ने लगाया दहेज़ हत्या का आरोप

भरतपुर क्राइम न्यूज़: भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जब महिला के पीहर पक्ष उसकी ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने महिला के पीहर पक्ष के लोगों की पिटाई कर डाली। फिलहाल पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर शव को पहाड़ी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। महिला के भाई ने बताया कि बहन आरसीदा की शादी 2001 में कन्हौर के जैकम से हुई थी। शादी के बाद 2006 में उसे उसके ससुर के पास भेज दिया गया। तब से जैकम दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। आरसीदा (38) ने अपने पिता को कई बार बताया।आरसीदा के पिता कामां थाना इलाके के बिलग गांव के रहने वाले हैं। वे कई बार आरसीदा के पास गए और गांव में जाकर पंचायत में राजीनामा करवाया। पंचायत में राजीनामे के बाद भी ससुराल वाले आरसीदा को परेशान करते रहे। बुधवार को मेरे पास आरसीदा की बहन रुक्सिना का फोन आया। रुक्सिना की शादी भी कन्हौर गांव में हुई थी। उन्होंने कहा कि आरसीदा को उसके ससुराल वालों ने मार डाला। जिसके बाद आरसीदा के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे। वह जैसे ही वहां पहुंचा तो उसके ससुराल वालों ने उस पर हमला कर दिया। आरसीदा के भाई शाहनवाज और इरशाद घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डूंगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
आरसीदा के परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल वाले कभी मोटरसाइकिल तो कभी फर्नीचर की मांग करते थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने आरसीदा की हत्या कर दी। अब वे मांग कर रहे हैं कि आरसीदा के हत्यारों को सजा दी जाए।





