राजस्थान

रबर रिंग फैक्ट्री में लगी भीषण

Admin4
24 Jan 2023 2:31 PM GMT
रबर रिंग फैक्ट्री में लगी भीषण
x
जयपुर। जयपुर में रबर रिंग बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की विकराल लपटों के बीच फैक्ट्री में मौजूद 4 मजदूर फंस गए। आग को देखकर जान बचाने के लिए मजदूरों ने फैक्ट्री की छत से नीचे छलांग लगा दी। छत से कूदने से तीन मजदूर घायल हो गए। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस और फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची। तीन दमकलों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायल तीनों मजदूरों को कांवटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विश्वकर्मा रोड नम्बर 14 पर विद्याधर नगर जयपुर निवासी आशीष माणक बोहरा की श्री कृष्णा इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में प्लास्टिक पाईप की पैकिंग करने का काम किया जाता है। रात को मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक साढ़े 5बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से उठने लगी। यह देख फैक्ट्री में काम करने वाले चार मजदूर जान बचाने के लिए छत से नीचे कूद गए। छत से नीचे कूदने से मजदूर के घुटनों में गंभीर चोट आई है। सूचना पर सीआई वीकेआई रमेश सैनी मौके पर पहुंचे और घायलों को एबुलेंस की मदद से कांवटिया अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
फायर अधिकारी राजेन्द्र ने बताया कि विश्वकर्मा में प्लास्टिक पाइप की पैकिंग करने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर दो दमकलों को भिजवाया गया। दो दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्लास्टिक के पाइप होने की वजह से आग की लपटें इतनी तेजी से उठ रही थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जिस समय आग लगी उस समय मजूदर छत पर थे। आग की लपटे इतनी तेज थी कि उन्हें नीचे उतरने का मौका नहीं मिला। लिहाजा उन्होंने जान बचाने के लिए छत से कूदना ही सही समझा। घायल होने वालों में बक्सर बिहार निवासी बसंत यादव, बाराबंकी उ.प्र निवासी सर्वेश रावत, सुमेरगंज बारांबकी उ.प्र निवासी ननकाऊ और सुरोठ करौली निवासी राकेश गुर्जर घायल हो गए। मजदूरों ने पुलिस को बताया कि आग से झुलस ना जाए इसके लिए छत से कूदना पड़ा। छत से कूदने की वजह से उनके घुटने टूटे गए।
Next Story