राजस्थान

फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, रॉ मैटेरियल हुआ राख

Admin Delhi 1
21 May 2023 11:46 AM IST
फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, रॉ मैटेरियल हुआ राख
x

कोटा: उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित डीसीएम रोड पर एक फैक्ट्री के गोदाम में शनिवार को दोपहर बाद आग लग गई। करीब तीन घंटे में एक दर्जन दमकलों से काबू पाया गया।

आग से गोदाम में भरा कच्चा माल व कर्टन जलकर खाक हो गए। नगर निगम कोटा उत्तर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजहर खान ने बताया कि चम्बल औद्योगिक क्षेत्र स्थित सैलूलॉन मैनिफैक्चरिंग इंडस्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। एक के बाद करीब आधा दर्जन से अधिक दमकलों को मौके पर भेजा गया। आग फैक्ट्री के गोदाम में लगी थी। जिसमें कच्चा माल, कपड़े की कतरन व कर्टन भरे हुए थे। माल अधिक होने से उसे जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। चारों तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया गया। खान ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय फैक्ट्री चालू थी। उसमें श्रमिक काम कर रहे थे। फैक्ट्री मालिक अजय गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

Next Story